गोविंदा ने किया खुलासा- इस बड़ी हॉलीवुड फिल्म को किया था रिजेक्ट, कारण जानकर चौंक जाएंगे
90 के दशक में अपनी फिल्मों से पॉपुलर रहे गोविंदा हाल ही आप की अदालत में आए, जहां उन्होंने अपने करियर, फिल्में, लव लाइफ से लेकर राजनीति पर भी बाते कीं। लेकिन इन सब बातों के बीच गोविंदा ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। गोविंदा ने बताया कि हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरन ने उन्हें अपनी फिल्म 'अवतार' के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। लेकिन क्यों? इसके पीछे का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
बता दें, 2009 में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' एक साइंस फिक्शन फिल्म है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। हाल ही में एवेंजर्स एंडगेम ने अवतार को पीछे किया है। अवतार ने वर्ल्डवाइड 2.78 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। लेकिन ये बात तो शायद ही कोई जानते थे कि गोविंदा इस फिल्म का हिस्सा हो सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications