''मेरी इतनी औकात नहीं कि मुझे हॉलीवुड फिल्म ऑफर हो, लोगों का यह सोचना गलत है''- गोविंदा
हाल ही में गोविंदा ने रिवील किया कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया था। जाहिर है, गोविंदा के इस बयान पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। बहरहाल, अब गोविंदा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि, मैं उनके विचारों की क़द्र करता हूं। मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि लोग कह रहे हैं, गोविंदा जैसा इंसान जेम्स कैमरून की फ़िल्म को कैसे ठुकरा सकता है। वो भी अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन यह कहना कि गोविंदा को वो ऑफ़र कैसे मिल गया, ग़लत है। लोगों का यह व्यवहार पक्षपातपूर्ण है।

गोविंदा ने कहा कि वो एक मास एंटरटेनर थे और इस टैग के साथ उन्होंने कोई दिक्कत नहीं है। मुझे कभी सुपरस्टार नहीं माना गया था। समीक्षकों और पत्रकारों ने भी हमेशा विरार का छोकरा लिखा। शायद इसीलिए लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि मुझे भी हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications