'रंगीला राजा' ओपनिंग कलेक्शन- गोविंदा की फिल्म को नहीं मिले दर्शक, शो कैंसिल?
कभी बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके गोविंदा की फिल्म आज कब आती है और कब चली जाती है, यह शायद दर्शकों को पता भी नहीं चल पाता। ऐसा ही कुछ हुआ गोविंदा की हालिया रिलीज रंगीला राजा के साथ। फिल्म 18 जनवरी को रिलीज हुई, लेकिन काफी कम स्क्रीन पर। लिहाजा, फिल्म ने मुश्किल से 10-15 लाख का ओपनिंग कलेक्शन किया है।
खास बात है कि शुक्रवार के मार्निंग शोज में तो गोविंदा की रंगीला राजा और अरशद वारसी की फिल्म 'फ्रॉड सैंया' को कोई दर्शक ही नहीं मिले। जिस वजह से फिल्म के शोज को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, शाम में दोनों फिल्मों को कुछ दर्शक मिले। हालांकि इनके साथ रिलीज हुई फिल्म इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया' को इसका फायदा मिल गया।

गोविंदा की बात करें तो इनकी पिछली फिल्में मैं तेरा हीरो, फ्राइडे भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब गोविंदा की फिल्मों का कंटेंट ऐसा होता है, जिसे सिंगल थियेटर के दर्शक भी नहीं मिलते। कहीं ना कहीं.. दर्शकों की ओर से इशारा है कि अब वे गोविंदा को दशकों पहले जैसी कॉमेडी करते नहीं देखना चाहते। बल्कि अब उन्हें अपने अभिनय का अंदाज और फिल्मों को बदलना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











