सलमान जैसे रोल में है गोविंदा
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी आने वाली फिल्म लाइफ पार्टनर को लेकर काफी उत्साहित है उनका कहना है कि इस फिल्म में गोविंदा के होने से उन्हें काफी मजा आया है।
तुषार ने कहा कि फिल्म 'नो एंट्री' में जिस तरह का किरदार अभिनेता सलमान खान ने निभाया था ठीक वैसा ही गोविंदा 'लाइफ पार्टनर' में निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, "लाइफ पार्टनर दो युवकों की कहानी हैं। एक का किरदार फरदीन खान निभा रहे हैं और दूसरे का मैं निभा रहा हूं।"
फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है और अब्बास-मस्तान इसके निर्माता हैं। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। तुषार ने कहा कि फिल्म में फरदीन उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि जहां वह घर वालों की रजामंदी पर शादी करना चाहते हैं वहीं फरदीन प्रेम विवाह करना चाहते हैं।
तुषार ने कहा कि फिल्म की कहानी भले ही दो युवकों के आसपास घुमती है लेकिन गोविंदा के किरदार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications











