रंगीला राजा: गोविंदा के दूसरे रोल का खुलासा, बाबा रामदेव के रूप में नजर आएंगे अभिनेता
गोविंदा इन दिनो फिल्म रंगील राजा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। इस फिल्म में गोविंदा भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या के किरदार में नजर आने वाले है। इसके अलावा एक और खबर आ रही है जिसमे खुलासा हुआ है कि इस फिल्म में गोविंदा डबल रोल में नजर आएंगे और हो सकता है कि उनका दूसरा किरदार बाबा रामदेव के रूप में नजर आए। हालांकि इस बात पर अभी मुहर नहीं लगी है लेकिन चर्चा काफी जोरो पर है।
गोविंदा इस फिल्म से अच्छी वापसी कर सकते है और काफी समय से एक जबरदस्त हिट की तलाश में रहे गोविंदा की तलाश पूरी हो सकती है। खबर है कि इस फिल्म के लिए एक गाना शूट किया गया है जिसमें बाबा रामदेव और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात की गई है।

बता दें कि इस फिल्म को पहलाज निहलानी निर्देशित कर रहे है और उनका कहना है कि फिल्म काफी अलग तरह से शूट की जा रही है जो कि दर्शकों को काफी पसंद आएगी।
गोविंदा आखिरी बार आपको फिल्म आ गया हीरो में नजर आए थे जो कि उनकी कमबैक फिल्म थी लेकिन लोगों को उतनी पसंद नही आई थी। गोविंदा एक के बाद एक फिल्में करके वापसी करना चाहते है पर ऐसा नहीं हो पा रहा है।
पहलाज ने ये भी कहा है कि इस फिल्म से दोबारा गोविंदा उसी रंग में वापस लौटेंगे और उनका पुनर्जन्म होगा। पहलाज निहलानी और गोविंदा काफी समय से एक दूसरे को जानते है और सुपरहिट फिल्में भी साथ में दी है।
बता दे कि गोविंदा को प्रमोट करते हुए निर्देशक ने शोला और शबनम के साथ आंखे जैसी फिल्मों में गोविंदा के साथ काम किया है।
ये दोनो फिल्में काफी बड़ी हिट साबित हुए थी जबकि शोला और शबनम आज भी गोविंदा की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है।
फिलहाल उस दिन का इंतजार है जब गोविंदा की ये फिल्म रिलीज होगी..अब इस फिल्म का स्वागल गोविंदा के फैंस किस तरह से करते है ये तो आने वाले समय गी बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications
