पहलाज निहलानी के साथ लौट रहे हैं गोविंदा, राजू रंगीला में TRIPLE ROLE!
एक ज़माना था जब गोविंदा का अपना स्टारडम था। उनके नाम से फिल्में चलती थीं। अब गोविंदा एक बार फिर से वो स्टारडम वापस पाने की पूरी कोशिश करते रहते थे। एक बार फिर गोविंदा ने दर्शकों का दिल जीतने का प्लान बनाया है।
गोविंदा का अगला प्रोजेक्ट पहलाज निहलानी के साथ है और फिल्म का नाम है राजू रंगीला। फिल्म में गोविंदा डबल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल निभाएंगे और उनके लिए तीन हीरोइनों की तलाश भी शुरू हो चुकी है जिनमें से एक है दिगांगना सूर्यवंशी।

पहलाज निहलानी इस फिल्म पर तभी से काम कर रहे थे जब वो सेंसर बोर्ड अध्यक्ष थे। बाद में पहलाज को हटा कर प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया । फिल्म की शूटिंग पहलाज ने पिछले एक महीने से शुरू कर दी है। अपने 35 साल के करियर में पहलाज निहलानी ने 17 फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
बात करें गोविंदा की तो वो अपने करियर में आठ बार पहले भी डबल रोल निभा चुके हैं जिनमें बड़े मियां छोटे मियां, अ जेंटलमैन, आंखे, वाह तेरा क्या कहना प्रमुख हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल गोविंदा की वापसी का सबको इंतज़ार था लेकिन आ गया हीरो आई और चली गई। इस साल एक बार फिर गोविंदा वापस लौट रहे हैं और इस बार अपने पार्टनर के साथ। बस उनका पार्टनर बदल गया है।
फिल्म का नाम है फ्राइडे और फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में गोविंदा का साथ निभा रहे हैं वरूण शर्मा और फिल्म रिलीज़ हो रही है 11 मई को। देखना है कि गोविंदा और वरूण की कॉमेडी टाइमिंग जोड़ी के रूप में दर्शकों को पसंद आती है या नहीं। फिल्म को डायरेक्ट किया है अभिषेक डोगरा ने।
गौरतलब है कि पिछले साल गोविंदा ने काफी कंट्रोवर्शियल बयान दिए जिसके कारण वो सुर्खियों में थे।न्होंने कहा कि आजकल काफी कुछ बदल चुका है। बड़े बड़े एक्टर्स साल में एक ही फिल्म कर रहे हैं। मैं सही और गलत नहीं कहूंगा लेकिन जो कर रहे हैं बढ़िया कर रहे हैं।
इसके अलावा आजकल के एक्टर्स पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि आजकल वो फोकस और वो पुराने एक्टर्स जैसी बात हो ही नहीं सकती। पहले हमें बस एक ही काम करना था एक्टिंग।
आजकल एक्टर कम बॉडीबिल्डर ज़्यादा नज़र आते हैं। कोई डांसर है, कोई मार्शल आर्ट कर रहा है। तो चीज़ें फैल ज़्यादा गई हैं और इसलिए उनका गुण कम हो गया है। वैसे जानिए हाल फिलहाल में गोविंदा किस किस को क्या क्या कह चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications


