यशराज की फिल्म में गोविंदा बनेंगे खलनायक
लंबे अरसे से हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता गोविंदा के दिन अब शायद फिरने वाले हैं, तभी तो उनको संवारने का काम अब यशराज बैनर करने जा रहा है। खबर है कि गोविंदा की झोली में अब यशराज बैनर की फिल्म आने वाली है।
खबर है कि आदित्य चोपडा एक ' किल दिल' नाम की फिल्म बना रहे हैं जिसमें गोविंदा खलनायक का रोल करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि पिछले दिनों आदित्य और गोविंदा दोनों की लंबी मुलाकात हुई जिसके बाद यह खबर निकल कर सामने आयीं।
वहीं डेविड धवन एक बार फिर से गोविंदा और सलमान को लेकर पार्टनर 2 बनाने जा रहे हैं। कभी अपनी बेटी का करियर संवारने का सपना देखने वाले गोविंदा का खुद का करियर ढलान पर चला गया है, जिसे पटरी पर लाने की जीतोड़ कोशिश गोविंदा कर रहे हैं।देखते हैं अपने डांसिग स्टाइल और कॉमेडी से लोगों को दीवाना बनाने वाले गोविंदा महाशय खलनायक के रूप में लोगों को कितना भाते हैं? वैसे उन्होंने कुछ फिल्मों में पहले भी निगेटिव किरदार निभाये हैं लेकिन वो चले नहीं, लेकिन इस बार उनके साथ यशराज बैनर हैं, इसलिए उनके निगेटिव रोल के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












