बड़े मियां अमिताभ को छोटे मियां गोविंदा ने दिया ट्रिब्यूट
ऐसे बहुत कम ही मौके होते हैं जब एक बेहतरीन कलाकार दुसरे बेहतरीन कलाकार को उनके काम और कंट्रीब्यूशन के लिए शुक्रिया अदा करे। लेकिन ऐसा हुआ एनडीटीवी के बनेगा स्वच्छ इंडिया क्लीनेथॉन के ज़रिए।

गौरतलब है कि 'बनेगा स्वच्छ इंडिया' अभियान के तहत एनडीटीवी और अमिताभ बच्चन ने ये प्रयास किया कि देश में स्वच्छता की पहल हो। इसीके तहत एक कार्यक्रम शुरू किया गया क्लीनेथॉन जिसमें सफ़ाई और स्वच्छता के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
लेकिन ये कार्यक्रम कुछ कारणों की वजह से बहुत ही खास बन गया। पहला था अमिताभ बच्चन की मौजूदगी और दूसरा सितारों का जमावड़ा। जी हां बमन ईरानी, साइरस ब्रोचा जैसे सितारे जहां इस कार्यक्रम का हिस्सा बने वहीं, काफी समय बाद सुदेश भोंसले जो अमिताभ बच्चन की आवाज़ कहे जाते हैं, ने बिग बी के गीत गाकर समां बांधा।
इसके बाद गोविंदा ने बड़े मियां अमिताभ बच्चन को एक स्पेशल ट्रिब्यूट दिया। यह पहला मौका है जब गोविंदा अमित जी के गीतों पर यूं थिरकते दिखे। देखिए पूरा वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications