गोविंदा को अब पशुपतिनाथ का आसरा

गोविंदा ने पत्रकारों से कहा कि मेरे दिन काफी खराब चल रहे है इसलिए मैं मंदिर में दर्शन करने आया हूं ताकि मेरे दिन अच्छे हो जाए। इस दौरान गोविंदा 6 फिल्मे एक साथ कर रहे है।
उन्होंने बताया कि मैंने और मेरी पत्नी ने भगवान पशुपतिनाथ से मन्नत मांगी थी कि मेरे काम में प्रगति हो तो हम दर्शन करने आएगे। अब गोविंदा के पास एक साथ 6 फिल्में आ गयी है।
गौरतलब हो कि इससे पहले विवाद की वजह से ही अमिताभ बच्चन ने पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए अपनी प्रस्तावित नेपाल यात्रा रद्द कर दी थी।
दरअसल, गोविंदा इन दिनों काठमांडू में मौजूद हैं। वह यहां जगमोहन मूंदड़ा की फिल्म 'नॉटी एट 40' की शूटिंग कर रहे हैं।
नेपाल में गोविदा के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन करने वाले ऋषि धमाला ने बताया, "गोविंदा काठमांडू में हैं और पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि छह वर्ष पहले जब नेपाली सरकार और माओवादियों के बीच संघर्षविराम हुआ था तब भी गोविंदा एक फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काठमांडू पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications