"मुझे शाहरूख या सलमान की टीम चुन लेनी चाहिए थी...बहुत बड़ी गलती हो गई!"

गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म आ गया हीरो के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और किसी ने उन्हें शायद कंट्रोवर्सी से होने वाले फायदे गिना दिए हैं। तभी तो गोविंदा मुंह बाद में खोल रहे हैं और तमाशा पहले बन जाता है।

गोविंदा की फिल्म आ गया हीरो 16 मार्च को रिलीज़ होने जा रही है और अपने कमबैक के लिए गोविंदा को किसी ने बड़ा आसान सा नुस्खा बताया है - बोल्ड बयान से कंट्रोवर्सी और गोविंदा वही कर रहे हैं।

वो किसी को नहीं छोड़ रहे हैं और रोज़ एक बयान के हिसाब से कंट्रोवर्सी बना रहे हैं। अब आज का बयान है बॉलीवुड के गुट पर। गोविंदा की मानें तो उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की - शाहरूख - सलमान कैंप में शामिल ना होना।

govinda-on-salman-khan-shahrukh-khan

गोविंदा की मानें तो 90 के दशक तक बॉलीवुड में कैंप बन चुके थे। एक शाहरूख कैंप था - यशराज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन्स वगैरह सब इस कैंप का हिस्सा थे। एक सलमान खान कैंप था जिसमें साजिद, सूरज जैसे लोग हुआ करते थे।
[#TooHot: पूनम पांडे की बिना कपड़े वाली तस्वीरें देख कर ऐसा चौंके गोविंदा और...]

इसके अलावा भट्ट कैंप था जो आमिर और अजय देवगन जैसे लोगों को तरजीह देता था। गोविंदा का कहना है कि इसी वजह से उन्हें अपने करियर में काफी कुछ झेलना पड़ा। हाल ही में गोविंदा का मानना था कि सोनाली बेंद्रे को उन्होंने ढूंढा है।

घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके सामने एक ऑटो रूका और एक लड़की उतरी। उसने आकर कहा नमस्ते गोविंदा जी, मैं सोनाली बेंद्रे। मैंने तुरंत उसे बताया कि वो कितनी खूबसूरत है। इसके बाद मैंने उससे कहा कि आप मेरे सेट पर आईए। मैं आपके साथ काम करूंगा।

हालांकि पिछले कुछ दिनों में गोविंदा बहुत से लोगों के बारे में बहुत कुछ बोल चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X