"मैं सलमान के करियर और SUCCESS के बीच नहीं आना चाहता"
गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म आ गया हीरो के प्रचार में जुटे
गोविंदा आजकल अपनी आने वाली फिल्म आ गया हीरो प्रमोट कर रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो लोगों के प्रति अपनी सोच बयान कर रहे हैं। अब उन्होंने अपनी और सलमान की दोस्ती के बारे में एक बार फिर बात की है।
सलमान के बारे में गोविंदा ने कहा कि हम दोनों ने अपने करियर में बुरा वक्त देखा है। आज मैं उसके करियर और सक्सेस के बीच नहीं आना चाहता। हम दोनों एक दूसरे के काम की इज़्जत करते हैं पर साथ काम नहीं कर सकते।

गोविंदा ने कहा कि सलमान खान एक बेहद अच्छे इंसान हैं और वो मेरी बहुत इज़्जत करते हैं। और मुझे इस बात से काफी खुशी मिलती है। हालांकि गोविंदा की बातें कभी भी ऐसी नहीं रहतीं जिनसे कंट्रोवर्सी ना हो। हाल ही में इस सुपरस्टार ने इज़्जत के साथ गोविंदा की इज़्जत उतार दी!
वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि जब बॉलीवुड में उन्हें कुछ काम नहीं मिल रहा था उस वक्त केवल सलमान ही नहीं, पूरी इंडस्ट्री उनके साथ डटकर खड़ी की और इस बात को वो कभी नहीं भूलेंगे।[#AlsoRead: "मेरे दोनों बच्चों को सलमान खान ने ही बनाया है!"]
आ गया हीरो के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने बताया कि उनकी फिल्म हीरो नं 1 आज तक लोगों को पसंद है और इसलिए उन्होंने 15 साल बाद फिल्मों में लौटने के लिए हीरो टाइटल में रखा क्योंकि शायद ये उनके लिए लकी है।
वैसे अभी तो गोविंदा सलमान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं लेकिन यही गोविंदा सहित कई लोग सलमान की धज्जियां उड़ा चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











