"शाहरूख - सलमान एक ही फिल्में करें...वही बढ़िया हैं" - गोविंदा
गोविंदा ने एक बार फिर सलमान खान - शाहरूख खान से लेकर आजकल के एक्टर्स पर बात की और एक बार फिर सबके काम करने के तरीके पर बात की।
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि गोविंदा की कमबैक फिल्म आ गया हीरो रिलीज़ भी हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर भी चुकी है। वहीं गोविंदा ने ये फिल्म क्यों चुनी सबकी समझ के परे है।
हाल ही में गोविंदा आजकल के बॉलीवुड पर बात करते नज़र आए। उन्होंने कहा कि आजकल काफी कुछ बदल चुका है। बड़े बड़े एक्टर्स साल में एक ही फिल्म कर रहे हैं। मैं सही और गलत नहीं कहूंगा लेकिन जो कर रहे हैं बढ़िया कर रहे हैं।

इसके अलावा आजकल के एक्टर्स पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि आजकल वो फोकस और वो पुराने एक्टर्स जैसी बात हो ही नहीं सकती। पहले हमें बस एक ही काम करना था एक्टिंग।
आजकल एक्टर कम बॉडीबिल्डर ज़्यादा नज़र आते हैं। कोई डांसर है, कोई मार्शल आर्ट कर रहा है। तो चीज़ें फैल ज़्यादा गई हैं और इसलिए उनका गुण कम हो गया है।
गोविंदा की मानें तो उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की - शाहरूख - सलमान कैंप में शामिल ना होना। 90 के दशक तक बॉलीवुड में कैंप बन चुके थे। एक शाहरूख कैंप था - यशराज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन्स वगैरह सब इस कैंप का हिस्सा थे।
एक सलमान खान कैंप था जिसमें साजिद, सूरज जैसे लोग हुआ करते थे। और एक भट्ट कैंप था जो आमिर और अजय देवगन जैसे लोगों को तरजीह देता था। गोविंदा का कहना है कि इसी वजह से उन्हें अपने करियर में काफी कुछ झेलना पड़ा।
जानिए उन्होंने और किस किस के बारे में क्या क्या बोला -


Click it and Unblock the Notifications