डेविड धवन से हुई दूरी पर बोले गोविंदा- ''उनका बेटा भी उनके साथ 17 फिल्में नहीं करेगा..''
टीवी शो आप की अदालत में गोविंदा ने अपने करियर और जिंदगी से जुड़े सभी मुद्दों और विवादों पर खुलकर बातें की। कभी एक साथ 17 फिल्में करने वाली गोविंदा- डेविड धवन की जोड़ी क्यों अलग हुई, इसका खुलासा भी किया गया। डेविड धवन के साथ अपनी दोस्ती से दुश्मनी के सफर पर गोविंदा ने कहा, मैंने अपने रिश्तेदारों के साथ भी वैसा सलूक नहीं किया, जो रिश्ता मेरा डेविड धवन के साथ था। मेरे भाई डायरेक्टर हैं, लेकिन मैंने उनके साथ भी 17 फिल्में नहीं की।
जब गोविंदा से पूछा गया कि पिछले कुछ सालों से उन्होंने डेविड धवन से दूरी क्यों बना ली? तो गोविंदा ने कहा- 'वह ये प्रश्न तब पूछने लायक होंगे जब उनके बेटे (वरुण धवन) उनके साथ 17 फिल्में करेंगे। मुझे नहीं लगता उनका बेटा उनके साथ 17 फिल्में करेगा क्योंकि, वह डेविड धवन का बेटा है, पढ़ा-लिखा है। मैंने किसी एक व्यक्ति के साथ 17 फिल्में करने का महत्व नहीं समझा था।


Click it and Unblock the Notifications