डांसिग अंकल के डांस ने मचाया तहलका, गोविंदा ने देखा वीडियो और बोल दी इतनी बड़ी बात
हाल ही में एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा था कि गोविंदा के एक गाने मय से मीना से ना साकी से पर डांस कर रहे थे। अंकल का वो डांस इतना पॉपुलर हुआ है कि वो देखते ही देखते स्टार बन गए है। बता दें कि वो इस समय सोशल मीडिया में डांस वाले अंकल जी के नाम से फेमस हो गए है।
एक और जब उनकी चर्चा हर जगह थी और तभी एक धमाका हुआ जब सुपरस्टार गोविंदा ने उनकी तारीफ कर दी और कहा कि डांस की कोई उम्र नहीं होती है। जी हां इस इन अंकल का नाम संजीव श्रीवास्तव है और वो इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद गोविंदा काफी ज्यादा खुश हुए और कहा कि मैने देखा उनको डांस करते हुए और वो बेहद खूबसूरत डांस कर रहे है।
उनका कहना है कि उन्होने उनको डांस स्टेप को बखूबी कॉपी किया है और खूबसूरती से अंजाम दिया है। गोविंदा ने बताया कि उनके बारे नें पता किया है कि वो एक प्रोफेसर है और उनका नाम संजीव श्रीवास्तव है।
इस डांस को देखकर मैं काफी ज्यादा खुश हुआ हूं। गोविंदा इस समय लंदन में है और काफी ज्यादा खुश होकर बाले है कि डांस की कोई उम्र नहीं होती है।
बता दें कि गोविंदा के इस रिएक्शन के बाद डांस वाले अंकल जी और भी ज्यादा इंटरनेट पर छाए हुए है। किसी को भी पता नहीं होता है कि वो और कैसे फेमस हो जाएगा।
क्योंकि अंकल जी जब शादी मे डांस कर रहे थे तो उनको पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है और वो फेमस होने वाले है। बस उन्होने दिल से डांस किया और उसके बाद क्या हुआ ये सब आपने अपनी आंखों से देखा।
ये वीडियो इतना ज्यादा फेमस हुआ है कि इसकी तारीफ इस गाने के असली डांसर और सुपरस्टार गोविंदा ने कर दी। फिलहाल वीडियो वायरल है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
