रणवीर ने इटली में किया था गोविंदा के गानों पर डांस, पता चलने पर गोविंदा ने भी खोला एक राज
गोविंदा इस समय फिल्म रंगीला राजा को लेकर कुछ चिंता में चल रहें हैं क्योंकि सेंसर बोर्ड ने इस पर करीब 20 कट लगाने को कह दिया है। हाल ही मे उनका एक वीडियो सामने आया जो कि पिंकविला ने पोस्ट किया था...इसमें गोविंदा रणवीर सिंह के बारे में बात कर रहे थे। उन्होने कुछ खुलासे करते हुए कहा कि रणवीर सिंह उनकी अक्सर नकल उतारते रहते हैं। खबर थी कि अपनी शादी में रणवीर सिंह ने गोविंदा के गाने मेरी पैंट भी सेक्सी पर खूब डांस किया था।
इसी बात को लेकर गोविंदा का कहना है कि जब वो रणवीर के साथ फिल्म किल दिल की शूटिंग कर रहे थे तो रणवीर उनके डांस की अक्सर नकल उतारते थे। गोविंदा ने बताया कि कभी कभी वो ऐसी ऐसी नकल उतारता था कि मैं खुद सोच में पड़ जाता था कि ऐसा मैने कब और किस फिल्म में किया है।

मैं उससे बोलता था कि जा उस फिल्म की सीडी लेकर आ मुझे देखना है कि मैंने ऐसा कब किया। गौरतलब है कि रणवीर सिंह गोविंदा के बहुत बड़े फैन है और रणवीर ने खुद बताया था कि वो बचपन में सबसे ज्यादा गोविंदा की फिल्में देखते थे और राजबाबू तो उन्होने करीब 50 बार देखी होगी।
हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की है और रिसेप्शन को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहें हैं। 21 नवंबर को दीपिका के घर बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी थी और अब 1 दिसंबर को मुंबई में होनी है।


Click it and Unblock the Notifications