सलमान खान के साथ अपने बॉण्ड पर बोले गोविंदा, 'हमारी दोस्ती गिफ्ट्स लेने- देने से परे है, हम ये सब नहीं करते'

बॉलीवुड में कुछ दोस्ती हैं, जो सालों साल से बनी हुई हैं। जैसे कि सलमान खान और गोविंदा। उनकी दोस्ती पर भले ज्यादा बात नहीं की जाती है, लेकिन दोनों ने हमेशा एक दूसरे का भला चाहा है। हाल ही में 92.7 बिग एफएम के एक इवेंट शरीक हुए थे। वहां जब गोविंदा से सवाल किया गया कि वो बतौर दोस्त सलमान खान को क्या गिफ्ट देना चाहेंगे। तो एक्टर ने अपने मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया।

गोविंदा ने हंसते हुए कहा, "जिस आदमी की निकल पड़ी हो, उसे आप क्या दे सकते हैं!" उन्होंने आगे कहा, "दरअसल, मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा। मुझे लगता है कि हमने हमेशा अपने काम, परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया है और यही कारण है कि गोविंदा गोविंदा बना और वो आज जो हैं वह बन गए।"

govinda-on-his-bond-with-salman-khan-our-friendship-is-beyond-exchanging-gifts-we-dont-do-that

सलमान के साथ अपने बॉण्ड पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा, "दोस्ती की ये नई तकनीक जहां आप गिफ्ट्स का आदान-प्रदान करते हैं, हम ऐसा नहीं करते। हम बस यही सोचते हैं कि हमें अच्छा काम मिला है और इसके लिए भगवान का शुक्रिया। ईश्वर ने हमें जो दिया है, उसके लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।"

गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल से ज्यादा का वक्त गुजारा है। इस दौरान उन्होंने तमाम उतार चढ़ाव देखा है.. लगातार फिल्मों का हिट होना.. और लगातार निराशा भी। इनकी अंतिम फिल्म 2018 में आई थी रंगीला राजा। हाल ही में एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि मैंने तय किया था कि अपने 57वें जन्मदिन के बाद मैं अपनी कहानी दुनिया को बताने पर काम शुरू कर दूंगा।

90 के दशक को गोविंदा का सुनहरा समय कहा जाता है। जब उन्होंनेकुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजा बाबू, स्वर्ग, साजन चले ससुराल, हम, शोला और शबनम जैसी फिल्में दी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X