''एक वक्त था जब लोग अमिताभ बच्चन के साथ भी काम नहीं करना चाहते थे ''- गोविंदा
गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा सेंसर में अटकी हुई है, जिसके बाद वह बेहद खफा हो चुके हैं। गोविंदा ने बयान दिया है कि सालों से बॉलीवुड में मेरे खिलाफ साजिश चल रही है कि या तो मेरी फिल्म रिलीज ही ना हो पाए और यदि रिलीज हो रही हो तो उसे स्क्रीन ना मिल पाए। जब से बॉलीवुड में कॉरपोरेट्स की एंट्री हुई है, इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स भी काफी बढ़ चुका है।
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से अमिताभ बच्चन ने बनाया रिकॉर्ड
गोविंदा ने कहा, एक टाइम था जब बॉलीवुड में कोई अमिताभ बच्चन के साथ कोई काम नहीं करना चाहता था। तब मैंने उनके साथ काम किया था। फिल्म छोटे मियां बड़े मियां के वक्त सभी मुझे सचेत करते थे कि तुम अमिताभ बच्चन के साथ क्यों काम कर रहे हो। लेकिन मैंने किसी की बात नहीं सुनी।

गोविंदा ने अपनी फिल्मों पर आगे बात करते हुए कहा, मेरी पिछली फिल्म फ्राइडे को समीक्षकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला था.. लेकिन फिर भी फिल्म को स्क्रीन से उतार दिया गया। जिस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई। बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज चाहते ही नहीं हैं कि मेरी फिल्म सफल हो।
पिछले कुछ समय में गोविंदा ने कई दिलचस्प बयान दिये हैं, जिनमें से कुछ विवादस्पद भी रहे.. यहां पढ़ें गोविंदा के बयान-


Click it and Unblock the Notifications











