गोविंदा की खुबसूरत भतीजी फिल्मों में
गोविंदा की खुबसूरत भतीजी रागिनी खन्ना भी फिल्मों में पर्दापण करने की तैयारी कर रही है। रागिनी सोनी टीवी के शो भास्कर भारती में भी नजर आ चुकी है।
गोविंदा की बेटी नर्मदा तो पहले से ही फिल्मों में आने की तैयारी कर चुकी है अब देखना है कि दोनों में से कौन पहले एंट्री मारता है।
नर्मदा के पास अभी किसी फिल्म का ऑफर नही है वहीं रागिनी को श्री अधिकारी ब्रदरस की ओर से मरे मेरे दुश्मन नाम की फिल्म का ऑफर आया है। इस फिल्म में रागिनी एक गांव की लडकी बनी है।
रागिनी गोविंदा की बहन कामिनी की बेटी है जो कि एक लेखिका भी है। अब देखना है कि फिल्मों में कौन तहलका मचाता है।। रागिनी या फिर नर्मदा।


Click it and Unblock the Notifications











