First LOOK: अपने पार्टनर के साथ लौटे हैं गोविंदा- और सीधे अजय देवगन को टक्कर!
अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी गोविंदा की फिल्म 'फ्राई डे' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। गोविंदा और वरूण शर्मा स्टारर यह फिल्म पहले यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी। लेकिन पोस्टपोन होकर अब यह 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन अजय देवगन की फिल्म हैलीकॉप्टर ईला भी रिलीज हो रही है। जिसमें मुख्य किरदार काजोल निभा रही हैं।
115 करोड़ की बिग बजट फिल्म- ऋतिक रोशन से बॉक्स ऑफिस टक्कर!
याद दिला दें, 2017 में गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' औंधे मुंह गिरी थी। लेकिन 2018 में वह फिर एक फिल्म के साथ फैंस के सामने आने को तैयार है। फ्राइडे के अलावा गोविंदा पहलाज निहलानी की अगली फिल्म 'रंगीला राजा' में भी दिखने वाले हैं।

फ्राइडे के निर्देशक अभिषेक डोगरा ने कहा, मैं हमेशा से गोविंदा का प्रशंसक रहा हूं। मुझे उनकी कॉमेडी का अंदाज बहुत पसंद है। लिहाजा, मैंने फैसला किया था कि एक दिन मैं गोविंदा के सााथ काम करूंगा। मेरी 'फ्राई डे' में दर्शकों को गोविंदा का वहीं अंदाज दिखेगा, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।
'मुझे सलमान की फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन मैंने रिजेक्ट कर दिया'
निर्देशक का मानना है कि 'फ्राई डे' के साथ गोविंदा के बुरे दौर का अंत होगा क्योंकि इस फिल्म को टिपिकल गोविंदा ऑडियंस के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म में हर वह बात होगी.. जिसके लिए गोविंदा जाने जाते हैं।
उम्मीद करते हैं कि इन फिल्मों के साथ गोविंदा अपनी शानदार वापसी करें और एक बार फिर दर्शकों के दिल में जगह बना पाएं। पिछले कुछ समय से उन्होंने कई सितारों पर निशाना साधा है.. यहां पढ़ें गोविंदा के बयान-


Click it and Unblock the Notifications











