..................... govinda new girlfriend name extra marital affair with this actress divorce 37 years of marriage with sunita ahuja - Hindi Filmibeat

गोविंदा और सुनीता के 37 साल के रिश्ते पर भारी पड़ी ये हीरोइन, नई GF संग एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से काटा बवाल

Govinda Extra Marital Affair Sunita Ahuja Divorce

Govinda Extra Marital Affair Sunita Ahuja Divorce: सुपरस्टार गोविंद और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बी टाउन के आइडल कपल माने जाते हैं लेकिन अचानक से उनके तलाक की खबर ने हर किसी को हक्का बक्का कर दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 37 सालों की शादी को दोनों ने खत्म करने का फैसला लिया है जिसकी वहज एक हीरोइन को माना जा रहा है।

दरअसल, रेडिट की एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि गोविंदा का पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक होने वाला है। गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने हाल ही में कई इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर को लेकर हिंट दिया था।

दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं क्योंकि उनके शेड्यूल मैच नहीं करते। ये भी कहा जा रहा है कि गोविंदा का 30 साल की एक मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। फिलहाल, गोविंदा के तलाक में कितनी सच्चाई है ये वो और उनकी पत्नी ही बता सकते हैं। हालांकि अभी तक इस एक्ट्रेस का नाम रिवील नहीं किया गया है। लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कयासबाजी चालू है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की तरफ से इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। इस जानकारी के सामने आते ही एक्टर के तमाम चाहने वाले फैंस का दिल टूट गया है।

बताते चलें कि गोविंदा की पत्नी ने बताया था कि वो उनके साथ नहीं रहती हैं। सुनीता आहूजा ने कहा था कि वो ज्यादातर अलग रहते हैं। वह बच्चों के साथ फ्लैट में रहती हैं। वही, उनके पति फ्लैट के सामने वाले बंगले में रहते हैं। बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों के एक बेटा यशवर्धन और बेटी टीना है। गोविंदा और सुनीता आहूजा में 6 साल की उम्र का अंतर है।

Read more about: govinda sunita ahuja bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X