इतनी सस्ती कार... गोविंदा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, मिला खास सम्मान...
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर गोविंदा इन दिनों सियासत में अपना रंग जमाते नजर आ रहे हैं। कभी वह प्रचार करते दिखते हैं तो कभी वह नामी राजनेताओं के साथ मीटिंग करते दिखते हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ट्रोल होते रहते हैं। कभी गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा उनके अफेयर्स की पोल खोलती दिखती हैं तो कभी गोविंदा के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं।

सस्ती टैक्सी को लेकर ट्रोल हुए गोविंदा
इन सबके अलावा गोविंदा को बीते दिन एक टैक्सी से सफर करते देखा गया था। गोविंदा का जब से वह वीडियो वायरल हुआ उसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा कि ये कैसी स्थिति आ गई है गोविंदा की अब टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है। वहीं अपनी हुई जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद गोविंदा ने भी ट्रोलर्स को अपने अंदाज में जवाब दिया है।
सीएम से सरकार निवास पर मिले गोविंदा
दरअसल गोविंदा लखनऊ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने आए थे। बीती रात गोविंदा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवाज पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बात की जानकारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ से साझा की। सीएम योगी ने अपने एक्स एकाउंट पर गोविंदा संग तस्वीरें साझा की।
प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री गोविन्दा जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। pic.twitter.com/WOxVgFn9DB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 31, 2026
भेंट में मिली मूर्ती
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री गोविंदा जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवाज पर शिष्टाचार भेंट हुई। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट और सम्मान स्वरूप गोविंदा को एक बहुत ही खूबसूरत श्री कृष्ण की मूर्ती उन्हें दी।
गोविंदा ने कही दिल की बात
वहीं सीएम से मुलाकात के बाद गोविंदा ने कहा कि- सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। वो मेरे लिए बहुत आदरणीय हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। आपको बता दें कि इससे पहले गोविंदा प्रयागराज माघ मेला में जाकर डुबकी लगाकर आ चुके हैं वहां भी गोविंदा ने सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई व्यवस्था की जमकर तारीफ की थी।


Click it and Unblock the Notifications











