रिश्तों का महा-लोचा! गोविंदा ने अपनी ही सगी मामी की बहन से गुपचुप रचाई थी शादी, सालों तक छुपाया था रिश्ता
Govinda Sunita Ahuja Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा 90 के दशक में सुपरस्टार बन जाते थे और उनकी फिल्में भी काफी दिलचस्प हुआ करती थी। लेकिन उनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।

काफी लोगों को लगता है की शादी के बाद में रिश्ते बनते हैं। लेकिन गोविंदा के मामले में उनकी पत्नी शादी से पहले ही उनके रिश्ते में निकल आई। बहुत कम लोगों को पता है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रिश्ते में उनकी मामी की सगी बहन है।
मामा के घर मिले थे गोविंदा और सुनीता
यह तब की कहानी है जब गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे। तब वह तकरीबन 3 साल तक अपने सगे मामा आनंद सिंह के घर पर रहे। गोविंदा के मामा की शादी सुनीता की बड़ी बहन से हुई थी। इसी के चलते अक्सर सुनीता भी अपनी बहन के घर पर आती रहती थी जो गोविंदा के मां का घर था। यहीं पर दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी तब सुनीता सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल जाती थी।
सुनीता को लव लेटर लिखते थे गोविंदा
शुरुआत में तो गोविंदा और सुनीता स्वभाव में काफी ज्यादा अलग थे और इसी की वजह से दोनों में लड़ाई भी होती रहती थी। लेकिन शुरू से ही दोनों को डांस का बहुत शौक था और यही चीज दोनों को करीब ले आई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और गोविंदा ने सुनीता को लव लेटर लिखना शुरू कर दिया था। एक दिन सुनीता की मां ने इन चिट्ठियों को पढ़ लिया था और इसके बाद गोविंदा की मां तक ये बात पहुंच गई थी। लेकिन सबसे अच्छी बात यह थी कि गोविंदा की मां को भी सुनीता काफी पसंद थी और इसी के चलते उन्होंने इस रिश्ते के लिए हां कर दी।
4 साल तक छुपाकर रखी शादी
दोनों ने 11 मार्च 1987 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। लेकिन तब गोविंद अपने करियर में काफी आगे बढ़ रहे थे और उन्हें इस बात का डर था कि अगर लड़कियों को यह पता चल गया कि गोविंद शादीशुदा है तो उनकी फैन फॉलोइंग काम हो जाएगी। साथ ही उनकी पापुलैरिटी पर भी इसका असर देखने के लिए मिलेगा।
इसी के चलते गोविंदा ने अपनी शादी शादी को 4 साल तक छुपा कर रखा था और जब उनकी बेटी टीना आहूजा का जन्म हुआ तब जाकर उन्होंने इस शादी का खुलासा किया था। अभी के वक्त में उनकी शादी को 38 साल हो चुके हैं और कुछ वक्त पहले दोनों की तलाक की भी अफवाह सामने आई थी लेकिन सुनीता ने यह साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications