'गोविंदा का छोटा भाई...', गोविंदा के हमशक्ल की वीडियो ने मचाया तहलका, लोग बोले- उबला हुआ...

Govinda Lookalike Video Viral: गोविंदा को 90 के दशक का सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में भले ही वह फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी खूब फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक वक्त था जब गोविंदा के अंदाज का हर कोई दीवाना रहता था और लाखों लड़कियां उनके अंदाज पर फिदा हो जाया करती थी।
अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में एक शख्स एकदम हू-ब-हू गोविंदा के जैसे नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में यह शख्स गोविंदा की ही गाने 'अक्ख जो तुझसे लड़ गई रे' पर डांस कर रहा है और उनके एक्सप्रेशन भी एकदम एक्टर की तरह ही दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो को junior_govinda1 नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है और लगातार यह वायरल भी हो रहा है। इस शख्स के वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही साथ काफी सारे लोग तो कह रहे हैं कि यह तो गोविंदा का छोटा भाई लग रहा है।
गोविंदा के इस हमशक्ल के वीडियो पर काफी सारे लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि नीचे से गोविंदा और ऊपर से बप्पी लहरी लग रहे हो। एक दूसरा यूजर लगता है कि अजय देवगन अभी भी 2000 वोट से आगे चल रहा है। अन्य यूजर कमेंट करता है कि बड़े से मुंह वाला गोविंदा लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications