बिटिया को लांच करेंगे गोविंदा

By Staff

Govinda and Narmada
बालीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी बेटी नर्मदा फिल्‍मों में लाना चाह रहे है और इसके लिए वे अपने घरेलू प्रोडक्‍शन से फिल्‍म बनाने जा रहे है। वे चाहते है कि फिल्‍म का निर्देशन निखिल आडवानी या शाद अली करे। यही नही उनकी दिली तमन्‍ना है कि यदि संजय लीला भंसाली उनकी बिटिया को मौका दे तो उन्‍हें बड़ी खुशी होगी।

गोविंदा के लिए वर्ष 2008 बहुत निर्णायक रहा है। मणिरत्‍नम के साथ काम करने के बाद उन्‍होंन निश्‍चय किया अब से कि वे प्रतिष्ठित निर्देशकों के साथ ही काम करेंगे। वे अपनी बेटी नर्मदा को किसी अच्‍छी फिल्‍म से बालीवुड में प्रवेश दिलाना चाहते है।

गोविंदा ने कहा कि मैने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है और अब भी लगातार कर रहा हूं। मैं नही चाहता कि मेरी बेटी भी मेरी तरह संघर्ष करे इसलिए मैं उसे बेहतर प्‍लेटफार्म देने की कोशिश करूंगा।

गोविंदा मणिरत्‍नम की फिल्‍म रावण की शुटिंग में व्‍यस्‍त है इस फिल्‍म में उनके साथ अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍चर्या राय मुख्‍य भूमिकाओं में है। इस समय गोविंदा 6 फिल्‍मों में काम कर रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X