'करण जौहर कहीं मिल गए तो प्रसाद दूंगा'- फिल्ममेकर पर फूटा गोविंदा का किस्सा, ये है कारण?

Govinda Slams Karan Johar: गोविंदा इस वक्त अपने कई बयानों को लेकर खबरों में हैं और अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के अलावा कई मामलों पर बोले हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फिल्ममेकर करण जौहर पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

Govinda

बकौल गोविंदा करण जौहर ने एक फिल्म उनके ऊपर बनाई थी जिसको लेकर वो नाराज हैं और इंटरव्यू के दौरान खुलकर कहा कि अगर करण जौहर उनको कहीं मिल गए तो वो उनके छोड़ेंगे।

गोविंदा ने इस दौरान रजनीकांत का नाम भी लिया और करण जौहर पर जमकर निशाना साधा। गोविंदा की माने तो विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' उनकी लाइफ पर बनी है और इस फिल्म के साथ करण जौहर ने उनका नाम खराब करने की कोशिश की है।

करण जौहर को देंगे प्रसाद

गोविंदा ने इस इंटरव्यू के दौरान करण जौहर का नाम लेकर कहा, ''सबसे बड़ा इवेंट बताता हूं मैं। किसी ने मेरे नाम के ऊपर पिक्चर बना दी, गोविंदा मेरा नाम। शायद करण जौहर हैं। तो उसका सब्जेक्ट था कि वो गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाती है और वाइफ-हसबैंड के सात भगदड़ हो जाती है। वाइफ हसबैंड पर शक करने लगती है और हसबैंड वाइफ पे। पर्सनल लाइफ के अंदर कभी कभी लोग स्टोरी घुसेड़ने की कोशिश करते हैं। अगर कहीं मेरे हाथ लग गए तो आदर्णीय रजनीकांत की तरह इतना मैं प्रसाद दूंगा और बीच महफिल के अंदर दूंगा। मैं वादा करता हूं, मेरे साथ बदतमीजी नहीं प्लीज। मैं हाथ जोड़कर गुजारिश करता हूं कि मजाक हर जगह पर हर तरह से अच्छा नहीं लगता है।'' गोविंदा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि करण जौहर इसपर कब रिएक्ट करते हैं।

क्या बोले लोग

गोविंदा के इस खुलासे के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''आप हीरो नंबर हैं और रहेंगे।'' एक ने लिखा, ''काश नीला पेंट कर लेते , तो ये दिन नहीं देखना पड़ता।'' एक ने लिखा, ''यह सिर्फ आपका नाम नहीं है।'' एक ने लिखा, ''गोविंदा अकेला तू ही थोड़ी ना है भाई दुनिया में...और तेरा असली नाम गोविंदा है.. गोविंदा तो फिल्मो में आने के लिए रखा था भाई तूने।'' आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: govinda karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X