शिव सेना से जुड़े गोविंदा, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Govinda joins Shiv Sena

Govinda joins Shiv Sena: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 80 के दशक से लोगों का मनोरंजन करने वाले एक्टर गोविंदा (Govinda) आए दिनों हेडलाइन्स में बने रहते हैं। गोविंदा कभी रियलिटी शो में नजर आते हैं तो कभी अपने खास अंदाज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं हाल ही में गोविंदा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही राजनीति से दोबारा जुड़ रहे हैं। गोविंदा ने गुरुवार को शिवसेना ज्वाइन कर ली है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट दे सकती है।

तस्वीरें हुईं वायरल
सदस्या लेते हुए गोविंदा ने कहा- 'मैंने सोचा था कि राजनीति में दोबारा प्रवेश नहीं करूंगा, लेकिन अब मैं शिव सेना से जुड़ रहा हूं यह मेरे लिए आशीर्वाद है। बता दें कि इस दौरान गोविंदा सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ करते नजर आए।'

पहले भी हो चुके हैं राजनीति में शामिल
बता दें कि बीते दिन गोविंदा कृष्णा हेगड़े से मिलने गए थे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि इससे पहले गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट का चुनाव लड़ा था। बता दें कि गोविंदा ने उस समय रामनाइक को मात दी थी। बता दें कि उन्होंने भाजपा के राम नाइक को 48,271 सीटों से हराया था। बता दें कि गोविंदा ने उस समय सीट पर जीत ली जब वहां भाजपा का गढ़ था।

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
इल्जाम फिल्म से डेब्यू करने के बाद गोविंदा नसीब, राजा बाबू, पार्टनर, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, अखियों से गोली मारे, सर्व, दूल्हे राजा, आंटी नंबर 1, जोड़ी नंबर 1, हम जैसी कई फिल्मों में अपने बेहदतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। बता दें कि गोविंदा 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X