परिणीति भी हुई गोविंदा फैन, कहा, गोविंदा हैं Dancing God
फिल्म 'किल दिल' में डांस के महारथी गोविंदा के साथ ठुमके लगाने वालीं परिणीति चोपड़ा का कहना है कि गोविंदा के कदम से कदम मिलाना बहुत मुश्किल काम है। गोविंदा एक जबरदस्त डांसर हैं, जिनकी एनर्जी लेवल के सामने सब कम लगते हैं।

1990 के दशक में अपनी कॉमेडी और डांस का लोहा मनवा चुके गोविंदा को आज भी डांस में मात देना आसान नहीं है। गोविंदा की डांसिंग शैली से सभी वाकिफ हैं। गोविंदा की एनर्जी और हाव भाव के सामने अच्छे अच्छे डांसर पानी मांगते नजर आते हैं।
परिणीति ने गोविंदा के डांस की तारीफ में कहा, "उनके साथ डांस करना एक चुनौती है। मैं उनके जितना अच्छा डांस तो नहीं कर सकती, लेकिन मुझे उनके कदम से कदम मिलाने की कोशिश करनी होगी। गोविंदा नृत्य के देवता हैं और कोई भी उन जैसा डांस नहीं कर सकता।"
आपको बता दें, शाद अली द्वारा निर्देशित 'किल दिल' में रणवीर सिंह और अली जफर भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।


Click it and Unblock the Notifications