रणवीर के डांस के मुरीद हुए गोविंदा, कहा धन्यवाद!

रणवीर सिंह के मोबाइल फोन में गानों का एक फोल्डर है जिसका नाम है रायता। रायता में गोविंदा के सभी हिट डांसिंग नंबर्स मौजूद हैं और रणवीर जब भी अपने स्कूल कॉलेज या फिर घर की किसी पार्टी में परफॉर्म करते थे तो वो हमेशा गोविंदा के ही गानों को सेलेक्ट करते थे। रणवीर सिंह ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए गोविंदा की बहुत तारीफ की और कहा कि जब किल दिल में भइया जी के किरदार के लिए गोविंदा का नाम लिया गया तो रणवीर तो अपनी सीट पर से उछल ही पड़े। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि जिस लीजेंट डांसर को वो आज तक कॉपी करते आए हैं वो अब उन्हें के साथ काम करेंगे। रणवीर के मुंह से अपनी इतनी तारीफ सुनकर गोविंदा भी बहुत खुश हैं।
हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए गोविंदा ने कहा कि वो रणवीर के आभारी हैं कि उन्होंने गोविंदा के डांस के स्टाइल को इतना पसंद किया और उसे कॉपी करने के लायक समझा। रणवीर की तारीफ करते हुए गोविंदा ने कहा "मैंने रणवीर की राम लीला वाला इश्कियांउं ढिश्कियाउं डांस देखा है और वो बेहतरीन परफॉर्मर हैं। मैं इस नये अभिनेता का आभारी हूं कि उन्हें मेरी डांसिंग स्टाइल नकल करने के लायक लगती है।" आदित्य चोपड़ा की फिल्म किल दिल में गोविंदा ने पहली बार एक आउट एंड आउट निगेटिव किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications