12 साल से पत्नी के बर्थडे पर साथ नहीं हैं गोविंदा, सुनीता आहूजा बोलीं- '8 बजे दारू पी लेती हूं'

sunita Ahuja govinda

Sunita Ahuja on Loneliness- गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। बीतें कुछ दिनों से अनबन की खबरें आ रही हैं और कहा जा रहा है कि दोनों साथ नहीं रहना चाहते हैं।

तलाक को लेकर भी कई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है। हालांकि अब कुछ पुराने वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनको देखकर लग रहा है कि सुनीता आहूजा गोविंदा से बिल्कुल खुश नहीं रहती थीं। एक बार उन्होने कहा था कि गोविंदा लगातार 12 साल तक उनके बर्थडे में उनके साथ नहीं थे।

क्या क्या बोलीं सुनीता?

गोविंदा की पत्नी का वीडियो कर्ली टेल्स ने साझा किया है। इस दौरान सुनीता का कहना है कि औरतों को अपने लिए भी वक्त निकालना चाहिए।

सुनीता ने कहा, ''इतने साल मैने अपने बच्चों को बड़ा करने में निकाल दिए और अब बच्चे बड़े हो गए हैं। हर औरत को मैं बोलती हूं कि आपको अपने लिए भी वक्त निकालना चाहिए। आप सिर्फ पति बच्चे, पति बच्चे.. खुद के लिए कब जिओगे आप। इसलिए हर साल मैं अपने बर्थडे पर अकेले घूमने निकल जाती हूं। आज 12 साल हो गए, कभी माता के मंदिर जाती हूं, कभी गुरुद्वारा जाती हूं कभी पशुपति जाती हूं। हमेशा मंदिर ही जाती हूं। 15 तारीख को 8 बजे उठकर मैं पूजा पाठ करती हूं और जैसे ही रात के 8 बजते हैं बॉटल खुल जाती है और अकेले केक काटकर दारू पी लेती हूं। पूजा भी हो जाता है और पार्टी भी हो जाता है, अकेले करती हूं।'' सुनीता आहूजा का ये बयान अब आग की तरह वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सुनीता आहूजा के इस बयान पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है, ''क्या पॉजिटिव एनर्जी है।'' एक ने लिखा, ''मैं इस महिला से प्यार करता हूँ। बिंदास, लव यू सुनीता मैम। भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा आशीर्वाद दें।'' एक ने लिखा, ''उफ्फ्फ सुंदर शब्द महिला के लिए जीवन की पुष्टि।'' एक ने लिखा, ''सच्ची, अगले जन्मदिन पर मैं यात्रा पर जा रहा हूँ।''

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: sunita ahuja govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X