अंखियों से गोली मारे रीमिक्स - कार्तिक आर्यन पर भड़के हैं गोविंदा, बिना सोचे नाच रहे, घटिया रीमेक
कार्तिक आर्यन आजकल अपनी फिल्म पति, पत्नी और वो रीमेक प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए 90 के दशक के मशहूर गाने अंखियों से गोली मारे का रीमिक्स निकाला गया है। लेकिन अब इस रीमिक्स पर गोविंदा का रिएक्शन आया है।
एक करीबी सूत्र की मानें तो गोविंदा को ये गाना और नया डांस बिल्कुल पसंद नहीं आया। गोविंदा का मानना है कि फिल्म की स्टारकास्ट गाने पर डांस करते हुए बिल्कुल खोई हुई थी। जैसे कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।

गोविंदा यहीं नहीं रूके, उनका मानना था कि फिल्म की स्टारकास्ट को ना सिर्फ गाने की लय के बारे में कोई आईडिया था बल्कि वो गाने को महसूस भी नहीं कर पा रहे थे और यूं ही डांस कर रहे थे।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब गोविंदा ने किसी के बारे में कुछ कहा हो। बॉलीवुड में गोविंदा और उनके तीखे बयान काफी फेमस हैं।


Click it and Unblock the Notifications











