..................... Govinda is the best performer of hindi cinema, says Ayushmann Khurrana - Hindi Filmibeat

OMg! राजकपूर-बिग बी-शाहरूख नहीं, आयुष्मान के लिए गोविंदा हैं बेस्ट स्टार

विकी डोनर फेम आयुष्मान खुर्राना आजकल गोविंदा की तारीप पर तारीफ करते दिख रहे हैं। इस महीने गोविंदा की दो फिल्म बैक टू बैक रिलीज हुई है। एक ओर जहां लोग किल-दिल में उनका अंदाज देख चुके हैं, वहीं, हैप्पी एडिंग में भी गोविंदा को देखने के लिए उनके फैंस पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं।

गोविंदा कितने बेहतरीन सितारे हैं, यह कहने की जरूरत नहीं है। 90 के दशक में बॉलीवुड पर गोविंदा का जो जादू चला था, उसने लोगों को उनके अंदाज का दिवाना बना दिया था। यूं कह सकते हैं कि गोविंदा बड़े पर्दे पर रंग लेकर आए थे। कॉमेडी में उनका कोई तोड़ नहीं था। गोविंदा स्टार थे, हैं और रहेंगे। लेकिन आयुष्मान किल- दिल के रिलीज के मौके पर चीची भईया की कुछ ज्यादा ही तारीफ करते दिखे।

आयुष्मान ने गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा कि शाद अली की फिल्म किल-दिल में गोविंदा ने गजब की एक्टिंग की है। गोविंदा के सामने कोई नहीं टिक सकता। वो हिन्दी सिनेमा के आज तक के बेस्ट परफॉमर हैं। जो अपनी एनर्जी से पर्दे पर किरदार को जिंदा कर देते हैं।

आपको बता दें, आयुष्मान खुर्राना ने फिल्म विकी डोनर से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बेवकूफियां और नौटंकी साला जैसी फिल्मों में काम किया। फिलहाल, आयुष्मान अपनी आगामी फिल्म हवाईजादे की शूटिंग में बिजी हैं, जो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X