बेस्ट डांसर हैं गोविंदा: प्रियंका चोपड़ा
मैं गोविंदा की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। वो गजब का डांस करते है्ं उनके जैसा डांसर पूरी फिल्मी दुनिया में नहीं हैं उम्मीद करती हूं कि मुझे लोग गोविंदा के साथ देखकर पसंद करेंगे। यह बात प्रियंका चोपड़ा ने आने वाली फिल्म 'दीवाना मैं दीवाना' के म्यूजिक लांच के मौके पर कही।
आपको बता दें कि यह फिल्म पिछले पांच साल से बन रही है। फिल्म प्रियंका ने तब साइन की थी जब गोविंदा की मार्केट थी लेकिन अब गोविंदा फीवर लोगों के जेहन से उतर चुका है। जिसके बारे में प्रियंका ने कहा कि किसी की फिल्में चलने ना चलने की वजह केवल कलाकार नहीं होता। फिल्में बहुत सारे कारणों की वजह से फ्लॉप होती है।
रही बात फिल्म के लेट होने की थो हर फिल्म की तकदीर होती है, किसी भी फिल्म के लेट होने के कई कारण होते हैं। लेकिन कभी-कभी इंतजार अच्छा भी होता है। उम्मीद करती हूं कि दीवाना को देखकर लोग जरूर दीवाने हो जायेंगे।
प्रियंका ने कहा कि मुझे गोविंदा के साथ काम करने में मजा आया और हमेशा कि तरह मुझे काफी कुछ सीखने को भी मिला।फिल्म बहुत अच्छी है, गोविंदा की हरकतें जरूर लोगों को दीवाना कर देंगी। इस फिल्म में जॉनी लीवर, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा ने भी अभिनय किया है। फिल्म के सी बोकाड़िया की है जो कि गोविंदा के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है।


Click it and Unblock the Notifications
