..................... Govinda injured, hit by a bus | गोंविदा बाल-बाल बचे! - Hindi Filmibeat

गोंविदा बाल-बाल बचे!

By Staff

Govinda
पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शनिवार सुबह उस समय बाल-बाल बचे जब उन्हें एक मिनी बस ने धक्का मार दिया।

गोविंदा सुबह शहर के एम. के. इंटरनेशनल होटल की एक नजदीकी सड़क पर अपने पुत्र के साथ जॉगिंग कर रहे थे । तभी एक मिनी-बस ने उन्हें धक्का मार दिया। कोहरे की वजह से चालक उन्हें देख नहीं पाया।

बस चालक के ऐन मौके पर ब्रेक लगा देने की वजह से गोविंदा बाल-बाल बच गए उन्हें कोई ज्यादा चोट नहीं आई है।

गोविंदा अपने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर आए हुए हैं और एम.के. इंटरनेशनल होटल में ठहरे हैं।

गोविंदा ने संवाददाताओं को बताया, "मैंने परिवार समेत शुक्रवार को स्वर्णमंदिर में मत्था टेका था। शायद उसी वजह से ऊपर वाले ने हमारी रक्षा की।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X