..................... Govinda injured by a bullet fired from his own gun, actor immediately admitted to hospital - Hindi Filmibeat

Govinda Shot: अपनी ही बंदूक की गोली से घायल हुए गोविंदा, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल, जानें कैसी है हालत

Govinda

Govinda Shot News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनते ही उनके फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है। जी हां, बताया जा रहा है कि गोविंदा बंदूक की गोली से घायल हो चुके हैं। अधिक खून बह जाने की वजह से उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया है।

सोर्स के मुताबिक गोविंदा अपनी ही बंदूक की गोली से घायल हुए हैं। जिस वजह से उनका खून ज्यादा बह गया है परिवार उन्हें इस घटना के बाद तुरंत ही अस्पताल लेकर गया है। हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। फैन्स भी गोविंदा के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

60 वर्षीय एक्टर गोविंदा के साथ यह घटना 1 अक्टूबर सुबह 4:45 के करीब हुई थी। सोर्स की माने तो गोली गोविंदा के पैर पर लगी है। यह घटना तब हुई जब एक्टर सुबह तड़के कहीं जाने के लिए तैयार हुए थे, लेकिन इस दौरान गलती से गोली चल गई और वह बुरी तरह घायल हो गए। बता दें कि उन्हें इलाज के लिए क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया है।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने भी बयान जारी नहीं किया है। और ना ही अस्पताल से गोविंद की हेल्थ अपडेट सामने आई है। (Image Credit- Govinda Instagram)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X