Govinda Hospitalised: आधी रात बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, अचानक हुए बेहोश, एक बजे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती

Govinda Hospitalised: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबियत मंगलवार रात 8 बजे अचानक बिगड़ गई है। खबरों के मुताबिक, डिसओरिएंटेशन के कारण उनकी सेहत बिगड़ी है। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर दवा दी गई और रात को एक बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कई सारे मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
गोविंदा का इलाज जारी
उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने ये जानकारी दी है। खबर लिखे जाने तक अपडेट मिला है उनकी सेहत में सुधार है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।गोविंदा इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं, और जल्द ही उनका आधिकारिक हेल्थ अपडेट जारी किया जाएगा।
गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके प्रशंसक चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में गोविंदा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे, जहां वह काफी भावुक नजर आए थे।
घुटने में लगी थी गोली
एक साल में यह दूसरी बार है जब गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बता दें कि लगभग एक साल पहले वह अपने घर में ही एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। अभिनेता को उनके मुंबई स्थित घर में लाइसेंसी पिस्टल से दुर्घटनावश गोली लग गई थी। रिवॉल्वर रखते समय हाथ से फिसलने के कारण गोली चली और उनके बाएं घुटने में जा लगी थी। तब ऑपरेशन के बाद उनके घुटने से गोली निकाली गई थी।
धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे
बताते चलें ही हाल ही में गोविंदा को ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। गोविंदा धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए खुद गाड़ी ड्राइव करके ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे और इस वक्त सुपरस्टार एकदम फिट एंड फाइन दिखाई दे रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications