Govinda Health Update: पत्नी सुनीता ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट, बोलीं- सर ठीक हैं कल डिस्चार्ज मिल सकता है

Govinda

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बीते दिन एक हादसे का शिकार हो गए थे। वह जैसे ही बंदूक अपनी अलमारी में रख रहे थे तभी गलती से गोली उनके पैर पर चल गई और वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। अधिख खून बहने की वजह से उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया और उनका ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। गोविंदा की बेटी ने बताया था कि पिता को आईसीयू में रखा गया है। वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

पत्नी ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट
वहीं हाल ही में पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा की हेल्थ अपडेट बताई है। सुनीता ने गोविंदा की स्थिति को बताती हुए कहा कि- 'सर की तबियत ठीक है। आज उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में एडमिट करेंगे। कल से बहुत बेहतर हैं। मुझे लगता है कि कल या परसों डिस्चार्ज भी कर देंगे।' इसके आगे सुनीता कहती हैं कि 'सभी के आशीर्वाद से फैन्स की प्रार्थना से सर एक दम ठीक हो गए हैं। सर के लिए हर जगह पूजा प्रार्थना चल रहा है। उनकी बहुत फैन फॉलोइंग है हर जगह। दरगाह में मंदिरों में हर जगह पूजा प्रार्थना चल रहा है। सुनीता गोविंदा के फैन्स से करती हैं कि आप लोग पैनिक मत होइए। सर एक दम ठीक हैं। कुछ महीने बाद सर डांस करने लगेंगे, धन्यवाद।'

कैसे हुआ यह हादसा
60 वर्षीय एक्टर गोविंदा के साथ यह हादसा कल सुबह 4:45 के करीब हुआ था। गोविंदा कहीं जाने की तैयारी में थे वह लोडेड गन को जैसे ही अलमारी में रखते हैं वैसे ही गोली चल जाती है और वह बुरी तरह से घायल हो जाते हैं। इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंचती है और गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में कर लेती है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने भी बयान जारी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X