Govinda Health Update: एक्टर के घुटने से निकाली गई 9mm की बुलेट, खून में सनी गोली देखकर घबराए फैंस

Govinda Health Update: बॉलीवुड स्टार गोविंदा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई। एक्टर को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अब उनकी हालत को लेकर उनके फैंस थोड़े परेशान हो गए हैं। लेकिन अब एक्टर से जुड़ी एक चौंकाने वाली फोटो सामने आई है।
Govinda के घुटने से निकाली गई गोली
गोविंदा को मंगलवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब उन्होंने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उनके डॉक्टर ने अब खुलासा किया है कि सर्जरी के बाद एक्टर के पैर से 9 मिमी की गोली निकाल दी गई है और गोली उनके बाएं घुटने की हड्डी में लगी है।
48 घंटे की होगी निगरानी
गोविंदा फिलहाल जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल के आईसीयू में हैं और उन्हें 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। क्रिटी केयर अस्पताल के डॉ. अग्रवाल ने कहा, "गोली लगने के कारण गोविंदा को बहुत ज्यादा खून की कमी हो गई है, जिसके कारण अब वह कमजोरी महसूस कर रहे हैं। हम अगले 48 घंटे तक उनकी निगरानी करेंगे और उनके नॉर्मल होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।" डॉक्टर ने सर्जरी के बाद गोविंदा के पैर से निकाली गई गोली की एक तस्वीर भी शेयर की।
मंगलवार सुबह हुई घटना
यह घटना मंगलवार सुबह 4:45 बजे हुई जब गोविंदा अपने मुंबई वाले घर से कोलकाता के लिए निकल रहे थे। बताया जाता है कि एक्टर अपनी रिवॉल्वर चेक कर रहे थे और उसे वापस अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसलकर फर्श पर गिर गई और गोली चल गई जो उनके घुटने में लगी।
Govinda ने भी बयान में बताया अपना हाल
एक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनसे मिलने वाले पहले लोगों में उनके भतीजे कृष्णा शाह की पत्नी कश्मीरा शाह भी शामिल थीं, जिनके साथ एक्टर और उनकी पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा है। गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने फैंस और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अस्पताल में उनका खूब ध्यान रखा जा रहा है।
इस बीच, जुहू में अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है और राजनेताओं के साथ-साथ पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी एक्टर से मिलने गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की।


Click it and Unblock the Notifications
