गोविंदा के डांस स्टेप को कॉपी करते हैं रणवीर सिंह

Govinda grateful to younger actors who copy his style
गोविंदा एक डांसिग किंग है इस बारे में किसी को कोई शक नहीं है। भले ही उनकी फिल्में आज चल नहीं रही है लेकिन आज की फिल्मों के नये सितारे भी उनके डांस स्टेप की कॉपी करते है जिसे देखकर गोविंदा को काफी खुशी महसूस होती है।

गोविंदा कहते हैं इस बात के लिए मैं नई पीढ़ी का दिल से आभारी हूं। गोविंदा कहते हैं कि जब कोई मेरे सामने मेरे जैसा डांस करता है तो मुझे लगता है कि यार वाकई मैं भी लोगों के लिए आदर्श हो सकता हूं और मेरे डांस स्टेप कॉपी करने के लायक है।

गोविंदा इन दिनों 'किल दिल' में काम कर रहे हैं जिसमें उनका निगेटिव रोल है। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह हैं जो कि खुद गोविंदा का बहुत बड़ा फैन बताते हैं। दोनों का फिल्म में जबरदस्त डांस भी है, रणवीर सिंह इस बात के लिए खुद को काफी लकी मानते हैं।

'किल दिल' में गोविंदा संग पर्दे पर नाचेंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अक्सर अपने डांस को गोविंदा के डांस स्टेप को शामिल करते हैं। पिछले साल की उनकी हिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला-राम लीला' में उन्होंने कई गानों में गोविंदा को कॉपी किया था और अपने डांस को गोविंदा को ही समर्पित किया था।

जिस पर गोविंदा ने भी खुशी जाहिर की और कहा कि हां मैंने रणवीर का 'राम लीला' वाला 'इश्कियांउ ढिश्कियांउ' डांस देखा है। वह अपने फुल फार्म में है। मैं इस नए अभिनेता का आभारी हूं, जिसे लगता है कि मेरी नृत्यशैली नकल करने लायक है।"

इसके अलावा गोविंद अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में अभिनेता रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभा रहे हैं जिसके लिए वह अपना वजन कम करने में लगे हुए हैं।

देखते हैं कि पर्दे पर रणवीर-गोविंदा की जुगलबंदी डांस का कौन सा अध्याय लिखती है फिलहाल लोगों के लिए दो डांसर्स को पर्दे पर एक साथ देखना वाकई में एक नया अनुभव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X