OUCH.. गोविंदा ने इस सुपरस्टार पर निकाली भड़ास.. इतना कुछ कह डाला!
कुछ ही दिनों पहले अनुराग बासु की फिल्म 'जग्गा जासूस' से गोविंदा की एक तस्वीर वायरल हो गई थी। माना जा रहा था कि गोविंदा ने फिल्म में कैमियो निभाया है। लेकिन जल्द ही खुद निर्देशक ने साफ साफ कह दिया कि गोविंदा के सीन को फिल्म से काट दिया गया है.. इसीलिए फिल्म में गोविंदा नहीं दिखेंगे।
सलमान खान, अजय देवगन.. और.... 1000 करोड़ कलेक्शन!
लेकिन गोविंदा को यह बात कुछ रास नहीं आई और ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने रणबीर कपूर पर निशाना साधते हुए लिखा- वह इस फिल्म से इसलिए जुड़े थे, क्योंकि यह फिल्म उनके सीनियर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर की फिल्म थी।
Recommended Video


साथ ही उन्होंने फिल्म के मेकर्स पर भी गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म के लिए उन्हें स्क्रिप्ट भी नहीं दी गई थी। उन्हें कहा गया था कि वह साउथ अफ्रीका में स्क्रिप्ट सुनने आ जाएं। गोविंदा ने लिखा- बावजूद इसके कि मेरी तबियत ठीक नहीं थी, मैं साउथ अफ्रीका गया.. मैंने शूट किया.. लेकिन इसके बाद से लगातार मेरे बारे में नेगटिव खबरें आती रही हैं।
बहरहाल, इससे पहले भी गोविंदा कई सितारों पर निशाना साध चुके हैं.. पढ़ें यहां-


Click it and Unblock the Notifications