400 करोड़ी फिल्म से टक्कर लेगें गोविंदा, इस दिन रिलीज करेंगे अपनी फिल्म, लग सकता है झटका
इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच गोविंदा जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। जिसकी वजह है उनकी आने वाली फिल्म रंगीला राजा की रिलीज डेट। हाल ही में सामने आया है कि रंगीला राजा के जरिए वे इस साल की सबसे बड़ी फिल्म से टक्कर लेने जा रहे हैं। ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन और आमिर खान की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान है।
[Rajamouli Birthday: प्रभास नहीं हैं ये स्टार हैं असली बाहुबली, रिकॉर्डतोड़ Blockbuster फिल्में]
जी हां! ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सामने गोविंदा अपनी फिल्म रंगीला राजा लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में गोविंदा डबल रोल में नजर आएंगे और उन्हें चार अलग-अलग किरदारों में देखा जाएगा। बताया जाता है कि फिल्म के दो किरदार बाबा रामदेव और विजय माल्या से प्रेरित होंगे। हालांकि इस फिल्म को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सामने रिलीज रिलीज करना गोविंदा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। बीते काफी समय से उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हुई है ऐसे में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर लेना गोविंदा के लिए ठीक नहीं मालूम होता है।

ये पहले ही सामने आ चुका है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को इतने बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है कि इसकी एडिटिंग भी सिनेमाघर में की गई है। 450 करोड़ के तगड़े बजट में तैयार की गई मिस्टर परफेक्शनिस्ट की ये फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। आगे देखें 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के किरदारों के अब तक रिलीज हुए लुक और जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications