कोरोना निगेटिव होने के बाद क्वारंटीन से बाहर यूं आए गोविंदा - रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड में इस समय कोरोना का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। हाल ही में एक्टर गोविंदा भी कोरोना की चपेट में आने के बाद क्वारंटीन हुए थे। अब गोविंदा की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और क्वारंटीन से बाहर आते हुए उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

इस वीडियो में गोविंदा बड़े ही स्टाईल से अपने कमरे से बाहर निकल रहे हैं। वीडियो डालते हुए गोविंदा ने लिखा - अपुन आ गएला है। उनके इस वीडियो पर रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने रिएक्ट भी किया।

govinda-fights-corona-and-comes-out-after-testing-negative-posts-a-boomerang-ranveer-singh-reacts

गौरतलब है कि गोविंदा ने कुछ ही दिन पहले एक वेबसाइट को बातचीत के दौरान बताया था कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं और क्वारंटीन पर हैं। उनसे पहले उनकी पत्नी भी कोरोना पॉज़िटिव थीं। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी बताया कि उनका परिवार हाल ही में कोलकाता गया था। वहां से लौटने के बाद वो और गोविंदा कोरोना पॉज़िटिव निकले।

बहरहाल, सारे नियमों का पालन करते हुए गोविंदा ने खुद को क्वारंटीन किया था और फैन्स - परिवार की दुआओं से वो ठीक हो चुके हैं।

लिख रहे हैं बायोग्राफी

लिख रहे हैं बायोग्राफी

गोविंदा, अपनी किताब लिखने जा रहे हैं। एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि मैंने तय किया था कि अपने 57वें जन्मदिन के बाद मैं अपनी कहानी दुनिया को बताने पर काम शुरू कर दूंगा।

अलग अलग पार्ट में बताएंगे अपनी कहानी

अलग अलग पार्ट में बताएंगे अपनी कहानी

गोविंदा को लगता है कि उनकी कहानी, एक किताब में नहीं समा सकती है। इसलिए उनका बचपन अलग, बॉलीवुड का संघर्ष अलग और पर्सनल लाइफ, अलग किताबों का हिस्सा होना चाहिए।वैसे गोविंदा पहले ही बॉलीवुड में काफी लोगों के खिलाफ काफी साफ बातें कर चुके हैं जिससे साफ है कि उनके पास कंटेंट काफी ज़्यादा है।

90 के सुपरस्टार

90 के सुपरस्टार

गोविंदा उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने 90 के दशक में कॉमेडी फिल्मों पर अकेले राज किया है। ये समय गोविंदा का सुनहरा समय कहा जा सकता है। लेकिन फिर धीरे धीरे कॉमेडी फिल्मों को रिप्लेस किया रोमांस ने और गोविंदा का करियर भी धूमिल होता गया। दूल्हे राजा उनकी आखिरी सोलो हिट फिल्म थी।

नहीं टिकी सेकंड इनिंग्स

नहीं टिकी सेकंड इनिंग्स

गोविंदा ने अपनी दूसरी इनिंग्स शुरू की पार्टनर के साथ। जिसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार, रणवीर सिंह सरीखे एक्टर्स के साथ काम किया। लेकिन उनकी दूसरी पारी ज़्यादा दिन तक टिकी नहीं।

आखिरी फिल्म के लिए ट्रोल

आखिरी फिल्म के लिए ट्रोल

परदे पर आखिरी बार गोविंदा, रंगीला राजा नाम की फिल्म में दिखाई दिए जो पहलाज निहलानी ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में गोविंदा ने डबल रोल किया था और उन्हें इस फिल्म के लिए काफी ट्रोल होना पड़ा था।

भांजे के कारण चर्चा

भांजे के कारण चर्चा

भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ मनमुटाव की खबरें हेडलाईन में रहने के कारण, गोविंदा हाल फिलहाल काफी चर्चा में थे जिसके बाद उन्होंने खुद एक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भांजे से सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं।

वापसी का इंतज़ार

वापसी का इंतज़ार

गोविंदा यूं तो काफी समय से परदे से दूर हैं लेकिन फैन्स को अभी भी उनकी वापसी का इंतज़ार है। कोरोना काल में जहां ज़्यादातर एक्टर्स OTT के माध्यम से फैन्स को इंटरटेन कर रहे हैं, हो सकता है कि गोविंदा भी अपना डिजिटल डेब्यू जल्दी ही कर लें। फिलहाल तो उनके कोरोना निगेटिव होने के बाद उनके फैन्स ने भी राहत की सांस ले ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X