Govinda की पत्नी Ssunita ने तलाक की खबरों के बीच एक्टर का सरनेम हटाया, पूछा कारण तो दिया ये जवाब

Govinda Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लेकिन अब खुद सुनीता ने इन खबरों पर खुलकर जवाब दिया है और सारी सच्चाई सबके सामने रख दी है।
क्या सच में हो रहा है तलाक?
पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर ये चर्चा जोरों पर है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के रिश्ते में दरार आ चुकी है। अफवाहों को तब और हवा मिली जब फैन्स ने देखा कि सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से 'Ahuja' सरनेम हटा दिया और नाम में एक 'S' जोड़कर खुद को 'Ssunita' लिखना शुरू कर दिया।
क्यों हटाया सरनेम?
Times of India से बात करते हुए सुनीता ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने अपना सरनेम नहीं हटाया है बल्कि सिर्फ इंस्टाग्राम पर यूजरनेम बदला था। यह बदलाव उन्होंने न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के हिसाब से किया, जिससे उन्हें नाम और शोहरत मिल सके। उन्होंने कहा-'मैंने सिर्फ नाम में 'S' जोड़ा है और ये करीब एक साल पहले किया गया था। यह सिर्फ और सिर्फ मेरी पर्सनल ग्रोथ और पहचान के लिए था, तलाक से इसका कोई लेना-देना नहीं है।'
'सरनेम हटाने का फायदा मिला'
सुनीता ने यह भी कहा कि नाम बदलने के बाद उन्हें काफी फायदा मिला है। वह सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा चर्चा में हैं और कई बार उनके वीडियोज और इंटरव्यूज वायरल भी हो चुके हैं।
तलाक की खबरों को लेकर क्या कहा?
तलाक की सारी अफवाहों को नकारते हुए सुनीता ने कहा- 'मैं गोविंदा की पत्नी हूं और आखिरी सांस तक रहूंगी। मेरा सरनेम तभी हटेगा जब मैं इस दुनिया को छोड़ दूंगी। तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह हैं और जब तक मेरे या गोविंदा के मुंह से कुछ न सुनें, तब तक तलाक की किसी खबर का यकीन ना करें।'


Click it and Unblock the Notifications