Govinda को अस्पताल से मिली छुट्टी, व्हीलचेयर पर इस हालत में आए नजर तो जमा हो गई फैन्स की भीड़, VIRAL VIDEO

Govinda discharged from the hospital: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। हाल ही में वह क्रिटिकेयर अस्पताल से बाहर निकलते नजर आए। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा ब्लैक कलर की शर्ट और लोअर पहने नजर आ रहे है और उनसे मिलने के लिए हजारों फैन्स अस्पताल आ पहुंचे हैं।
अस्पताल से निकलते दिखे गोविंदा
गन शॉर्ट हादसे के चौथे दिन अब गोविंदा अपने घर वापस लौट रहे हैं। हाल ही में गोविदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि उनके परिवार वाले गोविंदा को घर ले जा रहे है। गंभीर घाव की वजह से गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके पूरे पैर को कवर कर रखा है।
फैन्स को इस अंदाज में किया धन्यवाद
गोविंदा जैसे ही बाहर आते हैं वह देखते हैं कि भारी संख्या में फैन्स उनसे मिलने आए होते हैं। फैन्स अपने फेवरेट एक्टर से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं तो गोविंदा भी बताते हैं कि वह ठीक हैं और फ्लाइंग किस कर अपने फैन्स का शुक्रिया करते हैं।
रो पड़ी बेटी टीना
फैन्स का इतना प्यार और पिता को मिल रहा इतना सम्मान देख बेटी टीना के आंसू निकल आते हैं। वहीं डॉक्टर की सलाह से परिवार वाले उन्हें अधिक देर तक मीडिया से बात नहीं करने देते और उन्हें घर ले जाते हैं।
क्या हुआ था 1 अक्टूबर को
1 अक्टूबर को गोविंदा सुबह तड़के कहीं जाने की तैयारी में थे। बेटी टीना के मुताबिक पिता रिवॉल्वर को अलमारी में रख रखे थे, लेकिन वह गलती से चल गई और गोली उनके पैर पर लगी। जिस वजह से उनका अधिक खून बह गया और उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। गोविंदा का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हुआ। गोविंदा की पत्नी का कहना है कि गोविंदा ठीक हैं। वह कुछ समय बाद डांस भी करने लगेंगे।
पुलिस ने भेजा समन
इस घटना के बाद तुरंत ही पुलिस भी मौके पर पहुंची उन्होंने गोविंदा की रिवॉल्वर अपने कब्जे में ली और गोविंदा से भी पूछताछ करने के लिए अस्पताल गई, लेकिन लोडेड रिवॉल्वर का इस तरह अपने साथ रखना और इतनी सुबह गोली चलना पुलिस को कुछ बात हजम नहीं हुई इसीलिए उन्होंने गोविंदा को समन भेजा है। वह इस घटना पर और पूछताछ कर जांच शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications