Govinda Discharged: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, चश्मा लगाए हीरो नंवर 1 बनकर निकले बाहर

Govinda Discharged

Govinda Discharged: सुपरस्टार गोविंदा को भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। बीती रात अचानक बेहोशी की हालत में उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां तुरंत उनका इलाज शुरू किया गया और फिर कुछ घंटों के भीतर ही ठीक होकर अब वो अपने घर के लि रवाना हो गए हैं।

गोविंदा ने अपनी हेल्थ को लेकर एएनआई को बताया कि वह ठीक हैं। उन्होंने एक वॉइस मैसेज में कहा, "आपका बहुत-बहुत धन्यवाद... मैं ठीक हूं।" इससे उन फैंस ने राहत की सांस ली है जो एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे और आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

गोविंदा ने बताया कि ज्यादा जिम की वजह से उन्हें थकान हुई थी, जिसकी पुष्टि उनके डॉक्टरों ने भी की है। वहीं गोविंदा ने अपने फैंस और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और एनर्जी के लिए योग और प्राणायाम को अपने लाइफस्टाइल में शामिल करने की सलाह दी।

इसके साथ ही अभिनेता ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में भी बात की और कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। बता दें कि गोविंदा को बुधवार तड़के अपने घर पर बेहोश होने के बाद तुरंत क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया। अभिनेता के दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने आईएएनएस को इस अपडेट की पुष्टि की। उनके अनुसार, गोविंदा को पहले डॉक्टर से फोन पर परामर्श के बाद दवा दी गई, लेकिन बाद में उन्हें आपातकालीन देखभाल के लिए लगभग 1 बजे अस्पताल ले जाया गया।

More from Filmibeat

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X