Govinda ने फैंस के साथ सड़क पर किया धमाकेदार डांस, लोग बोले- 'इंडस्ट्री का नंबर 1 हीरो'

हीरो नंबर 1 गोविंदा सोशल मीडिया पर कभी कभी नजर आ जाते हैं इस वक्त उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की बात करें तो ये शायद होली के दौरान का है क्योंकि गोविंदा पूरी तरह से रंग में रंगे हुए है। गोविंदा के इस वीडियो को पैपराजी Viral Bhayani ने साझा किया है और गोविंदा इस दौरान काफी खुश लग रहे हैं। उनके फैंस भी आसपास डांस कर रहे हैं और काफी खुश है।
एक लड़की उनके पास डांस कर रही है और उनके साथ स्टेप करती हुई खुद की हंसी नहीं रोक पा रही है। जैसे ही ये वीडिया सामने आया चर्चा में है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
वीडियो को साझा करते हुए उन्होने लिखा, ''बॉलीवुड के हीरो नंबर 1, पूरे होली सेलिब्रेशन के मूड में गोविंदा ने खेली होली और शेयर किए कुछ शानदार डांस मूव्स !! निश्चित रूप से, ये गाने और फिल्में कितनी भी पुरानी क्यों न हो जाएं !! गोविंदा हमेशा हमारे पसंदीदा हीरो रहेंगे।''
गोविंदा इस दौरान अपने गाने 'किसी डिस्को में जाएं' पर जमकर डांस कर रहे हैं। सुपरस्टार रहे गोविंदा इस वक्त फिल्मों का हिस्सा नहीं रहते हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनकी फिल्में सामने आती हैं लेकिन कुछ खास काम नहीं करती हैँ।
फिलहाल तो लंबे समय से वो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल उनको लेकर किसी तरह का ऐलान हो सकता है। लेकिन इसके लिए इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications