Govinda: गुरुग्राम हिंसा पर गोविंदा के ट्वीट पर मचा बवाल, पोस्ट को तुरंत डिलीट कर बोले - हैक हो गया था अकाउंट

Govinda on Gurugram violence: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने कथित तौर पर पिछले दिन गुरुग्राम हिंसा की निंदा करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
मामला बढ़ता देख, हालांकि एक्टर ने तुरंत ही पोस्ट डिलीट कर दिया। और इतना ही नहीं, अपना सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय कर दिया है। लेकिन उनका ट्वीट वायरल हो गया। लोग गोविंदा के विरोध में आक्रोश दिखा रहे हैं।
बता दें, अब गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है और फैंस से कहा है कि वो ट्वीट उन्होंने नहीं किया है बल्कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि वो साइबर क्राइम में इसकी शिकायत करने जा रहे हैं।
मैंने नहीं किया है कोई ट्वीट
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "मुझे अभी एक फोन आया ट्वीट को लेकर मैं आप सभी से ये कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मैंने वो ट्वीट नहीं किया है।"
वहीं, वीडियो में उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी चाहने वालों जो मेरे मित्रगण है और फैन हैं। उनसे कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर दिया है। ट्विटर को तो मैं कई सालों से इस्तेमाल भी नहीं कर रहा। मेरी टीम ने कंफर्म किया है उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है। वो मुझसे पूछे बिना करती भी नहीं है कोई पोस्ट। मैं इस मैटर की साइबर क्राइम में शिकायत करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications