Govinda की बेटी Tina ने खड़ी कर दी कॉन्ट्रोवर्सी, वीडियो जैसे ही आया सामने लोगों ने किया ट्रोल

Govinda Daughter Tina Controversy: गोविंदा की बेटी टीना को पीरियड्स के दर्द पर अपने हालिया कमेंट्स के कारण इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हाउटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में, टीना ने शेयर किया कि उन्हें कभी भी पीरियड्स का दर्द महसूस नहीं हुआ।
टीना ने दिया बयान
टीना ने बोला- 'केवल बॉम्बे की लड़कियां ही पीरियड पेन के बारे में बोलती हैं' और इस कमेंट ने Reddit यूजर्स को नाराज कर दिया। वीडियो में, टीना ने कहा, "मैं ज्यादातर समय चंडीगढ़ में रही हूं, और मैंने केवल बॉम्बे की लड़कियों को ही पीरियड पेन के बारे में बोलते सुना है।"
टीना का असंवेदनशील बयान
टीना ने आगे कहा- "आधी से ज्यादा दिक्कतें ऐसे सर्कल से आती हैं, जो हमेशा दिक्कतों पर ही ध्यान देते हैं और दिक्कतें ही देखते हैं। कभी-कभी जिन लोगों को दर्द नहीं होता है, वो भी साइकोलॉजिकल रूप से इसे महसूस करना शुरू कर देते हैं। पंजाब और दूसरे छोटे शहरों में बहुत सी महिलाओं को यह भी पता नहीं चलता कि वे कब पीरियड से गुजरती हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "शायद मेरा शरीर थोड़ा देसी है। मुझे कभी पीठ दर्द नहीं हुआ। सब कुछ सही है, 28 दिन का सर्कल। लेकिन, यहां मैं लड़कियों को हमेशा दर्द के बारे में बात करते हुए देखती हूं... तुम अपना घी खाओ, इतनी डाइटिंग बंद करो, तुम रात को अच्छी नींद लो और सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। तुम अच्छी डाइट लो। ज्यादातर लड़कियां इंस्टाग्राम देखकर, सुनकर इतनी डाइटिंग करती हैं कि जो समस्याएं होती ही नहीं हैं, वे भी हो जाती हैं।"
लोगों ने किया ट्रोल
नेटिजेंस ने टीना के कमेंट को इनसेंसिटिव पाया और इस बात पर ज़ोर दिया कि हर महिला को अपने मासिक धर्म चक्र के दौरान एक अलग अनुभव होता है। एक रेडिट यूजर ने लिखा, "मैं अपने क्लिनिक में रोजाना एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं को देखता हूं। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें कोई शिकायत नहीं है और उनमें से कुछ को पीरियड पेन के दौरान इतना दर्द होता है कि वे अपने दो पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती हैं। लोग ऐसे सेंसिटिव मुद्दों पर गलत जानकारी कैसे फैलाते हैं, यह मुझे हैरान करता रहता है।"
एक और शख्स ने लिखा, "इसलिए एजुकेशन और महिलाओं की सेहत के बारे में शिक्षा जरूरी है।" एक नेटिजन ने कमेंट किया, "देसी होने का पीरियड्स के दर्द से क्या लेना-देना है? दोस्तों, क्या पीरियड्स का दर्द वेस्टर्न कल्चर है?"
Peeiod pain is not real guys! Trust Govinda's wife and daughter
byu/illuminaunty inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications