'दिल्ली-मुंबई की लड़कियों को होते हैं पीरियड क्रैंप्स, मुझे दर्द नहीं होता..' गोविंदा की बेटी टीना ने खोला राज

Govinda Daughter Tina Ahuja

Govinda Daughter Tina Ahuja reveal her Period Cramps pain truth: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ तो लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वहीं उनके साथ ही उनकी पत्नी और बच्चे भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

हालांकि गोविंदा की बेटी टीना अहूजा ज्यादा लाइमलाइट में नहीं आती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने मां सुनीता आहूजा के साथ एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें वह पीरियड कैंप्स के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

दिल्ली-मुंबई की लड़कियों को होता है पीरियड कैंप्स
टीना एक्टिंग में नहीं बल्कि बिजनेस में अपनी पकड़ बना चुकी हैं। टीना पीरियड के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि शायद कुछ लड़कियों को यह अच्छा ना लगे, लेकिन पीरियड कैंप्स दिल्ली और मुंबई की लड़कियों की दिक्कत है। अन्य शहरों में रहने वाली महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होती है। इतना ही नहीं टीना पीरियड कैंप्स को साइकोलॉजिकल बताती हैं।

गलत डाइट को ठहराया जिम्मेदार
हॉटरफाई से बात करते हुए टीना कहती हैं मैं चंडीगढ़ में ज्यादा रही हूं मैंने मुंबई और दिल्ली की लड़कियों को ही पीरियड कैंप्स के बारे में बात करते सुना है। छोटे शहर की महिलाओं को तो यह पता भी नहीं चल पाता है कि पीरियड कब आया कब गया और कब मोनोपॉज हो गया। टीना इसके बाद महिलाओं के खाने पीने को भी जिम्मेदार ठहराती हैं। मुझे पीरियड में किसी तरह का दर्द नहीं होती। मैं एक दम देसी लड़की हूं। आप सही डाइट लें, खाने पीने पर ध्यान दें, नींद पूरी लें और देसी घी खाएं। इससे सब नॉर्मल रहता है।

सुनीता ने कही ये बात
टीना कहती हैं कि गलत डाइट आपके पीरियड पर असल डाल सकती है। वहीं टीना की मां सुनीता कहती हैं कि अगर आपको कुछ भी डाइट में घटाना है या बढ़ाना है तो आप डॉक्टर से बात कर सकती हैं। बाद में ये ना कहें कि उन्होंने घी खाने को कहा था और मेरे दिल में ब्लॉकेज हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X