गोविंदा की बेटी नर्मदा बॉलीवुड में

गोविदां की बेटी नर्मदा को बालीवुड में पहला अवसर वासू भगनानी दे रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ भगनानी परिवार के एक सदस्य की भी फिल्मों में इंट्री हो रही है। फिल्म में भगनानी की बेटी हनी भगनानी निर्देशन देगी.
गोविंदा भी नर्मदा की हीरोइन बनने पर बेहद खुश हैं. गोविंदा ने कहा कि भगनानी नर्मदा को अपनी फिल्म में ले रहे हैं. हनी उनकी बेटी को पहली बार निर्देशित करेगी. वासू और उनके पारिवारिक संबंध हैं.
ज्ञात हो कि नर्मदा ने फिल्म के लिये तैयारियां शुरु कर दी हैं. वह लंदन में अभिनय का प्रशिक्षण लेने गई है और वापस लौटकर फिल्म की शूटिंग शुरु कर देगी.


Click it and Unblock the Notifications