..................... Govinda danced on Shahrukh Khan's song on stage, Jaya Bachchan jumped with joy, said- 'Very good' - Hindi Filmibeat

गोविंदा ने स्टेज पर शाहरुख खान को दिखाया आईना तो उछल पड़ीं जया बच्चन? बोलीं- 'वेरी गुड'

govinda jaya Bachchan

Jaya Bachchan reaction on Govinda dance- गोविंदा को आज भले ही फिल्में नहीं मिल रही हैं लेकिन एक वक्त था जब उनके बराबर कोई नहीं खड़ा हो पाता था। दरअसल गोविंदा ने अपने अभिनय के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया था कि लोग हैरान थे।

उनके अभिनय से लेकर डांस तक की कोई बराबरी नहीं थी। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गोविंदा डांस करते दिख रहे हैं और सामने बैठी जया बच्चन का रिएक्शन आपको हैरान करने के लिए काफी है।

जया बच्चन को इस तरह से व्यवहार करते हुए आपने काफी कम ही देखा होगा। वायरल हो रहा वीडियो किसी अवॉर्ड शो का है और गोविंदा इसमें परफॉर्म करते दिख रहे हैं। मजेदार बात तो ये है कि गोविंदा अपने गाने पर नहीं बल्कि शाहरुख खान के गाने पर थिरकते दिख रहे हैं।

दर्दे डिस्को

शाहरुख खान के मशहूर गाने दिल में मेरे है दर्दे डिस्को पर डांस करते गोविंदा ने जिस तरह के स्टेप्स किए वो शाहरुख खान को आईना दिखाने के लिए काफी थे। गोविंदा बता रहे थे किस तरह से डांस किया जाता है।

जैसे ही वो डांस करना शुरु करते हैं सामने बैठी जया बच्चन खुशी से उछल जाती हैं। वो जोर जोर से शोर मचाकर गोविंदा की तारीफें करना शुरु कर देगी हैं। उनके बगल में अमिताभ बच्चन बैठे हैं और साथ ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे है।

Take a Poll

इस वीडियो ने कमाल कर दिया है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा उनके इस परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं और ताली बजा रही हैं। गोविंदा को अब किसी अवॉर्ड शो में नहीं देखा जाता है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

जया बच्चन के रिएक्शन और गोविंदा के डांस को लेकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''गोविंदा को बस देख कर ही सब खुश हो जाते हैं।'' एक ने लिखा, ''इतना खुश जया जी को कभी नहीं देखा।''

एक ने लिखा, ''डांसिंग में आज भी इंडस्ट्री का बाप है गोविन्दा।'' एक ने लिखा, ''शाहरुख खान से अच्छा डांसर है।'' एक ने लिखा, ''जया जी इतनी खुश क्यों हो रही हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: govinda jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X